क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


डंपर ने बुलेरो को टक्कर मारकर घसीटा, वाहन में लगी आग दो जिंदा जले जबलपुर, (ईएमएस)। बरेला थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के पास बरेला घाट पर एक लोमहर्षक घटना सामने आई. एक बुलेरो वाहन को तेज रफ्तार डंपर ने इस कदर टक्कर मारी की कार के परखच्चे उड़ गये और इसके बाद भी डम्फर चालक नहीं रुका. डम्फर में फंसी बुलेरो को आधा किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा जिससे बुलेरो वाहन में आग लग गई. उसमें सवर दो लोग जिंदा जल गये. वाहन में आग इतनी भीषण थी की लोग उसमें फंसे लोगों को निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया, कार के अंदर फंसे लोगों को निकालकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल भिजवाया, फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भयावह थी कि टक्कर के बाद कार सीधे डंपर के अगले हिस्से के नीचे जा फंसी। इसके बावजूद डंपर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह कार को तकरीबन आधा तक बेरहमी से घसीटता हुआ ले गया। इसी दौरान घिसटती हुई कार आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई। इस दोहरी टक्कर और घर्षण के कारण कार में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि कोई भी कार के नजदीक नहीं जा सका और दोनों सवार भीतर ही जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलने पर बरेला पुलिस और फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे। भारी मशक्कत के बाद जब कार में लगी आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह लोहे के कंकाल में बदल चुकी और उसमे सवार दो युवक जिंदा जल गये। पुलिस ने मलबे से दोनों मृतकों के झुलसे हुए शव बरामद किए। शवों की स्थिति इतनी खराब थी कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। बरेला पुलिस ने फरार डंपर चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।