क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


फतेहपुर (ईएमएस)। नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर शहर के पत्थर कटा चौराहा एवं शनि देव मंदिर परिसर में अविनाश चौधरी के सम्मान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हनुमान जी की आरती एवं हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूजन-अर्चन के उपरांत आयोजित भंडारे में आए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को पूड़ी-सब्जी तथा बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान लोगों ने अविनाश चौधरी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने कहा कि युवाओं की शैक्षणिक उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं। नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम में राकेश कुमार, तरुण कुमार, अरुण कुमार, धर्मराज, मीना देवी, संध्या देवी, राजू, गोलू, दीपु, रामबाबू, रोहित, अरविंद, जितेंद्र दिवाकर, अभिजीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।