क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


जिले का संगठन उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशंसनीय-सोलंकी बालाघाट (ईएमएस). भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री, छिंदवाडा संभाग प्रभारी सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री, जिले प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे, पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद भारती पारधी, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल, विधायक गौरव सिंह पारधी, राजकुमार कर्राहे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष लता एलकर मुख्य रुप से मौजूद रहे। बैठक में जिले की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याण के बेमिसाल 12 साल की उपलब्धियों सहित विभिन्न क्रियाकलापों को लेकर विचार-विर्मश और संपादित कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा अपने तपोनिष्ठ कार्यकर्ता के बल पर कार्य करती है। पार्टी की पंरपरा निरंतर- बारम्बार बैठक, संवाद, संपर्क, प्रवास, प्रशिक्षण और अभ्यास संगठन संरचना और कार्यकर्ताओं के नव निर्माण में निर्णायक साबित हो रही है। इसी भाव से अपनी कार्यप्रणाली के अनुसार देश और प्रदेशों में भाजपा नेतृत्वशील सरकारें जनकल्याण के कार्यो के मुस्तैदी से संपादित कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गर्व और गौरव की बात है कि बालाघाट जिले का भाजपा कार्यकर्ता कार्य के प्रति समर्पित और निष्ठावान, जनकल्याणकारी है। जिनके समर्पण से आज जिले चंहुओर भाजपा का परचम लहरा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मेश्राम, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र मरकाम, जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे, अनिल धुवारे, किशोर अमूले, गोपाल आडवाणी, अजय मेश्राम, जितेन्द्र सिंह मोहारे, त्रिवेणी गोस्वामी जिला महामंत्री अनुपमा नेताम, संजय मिश्रा, अभय सेठिया, जिला मंत्री सुधीर चौधरी, कन्हैया चौहान, राजेश गोमासे, जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर, जितेन्द्र चौधरी, सुमित यादव, चंद्रकांत पिपलेवार, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, जनपद अध्यक्ष फूलचंद साहरे, संबल सिंह धुर्वे, झामसिंह नागेश्वर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना रांहगडाले, डिल्लन सिंह ताराम, यशवंत लिल्हारे सहित अन्य मौजूद थे।