राज्य
13-Jun-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सांसद आलोक शर्मा व महापौर श्रीमती मालती राय की उपस्थिति में भोपाल की स्वसहायता समूहों की बहनों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को राजधानी भोपाल के व्हीआईपी गेस्ट हाउस में आत्मनिर्भर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत भोपाल की स्वसहायता समूह की बहनों से संवाद किया एवं स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गये विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डॉ. मोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, महापौर परिषद के सदस्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र यती व स्वसहायता समूह की सदस्यगण बड़ी संख्या में मौजूद थीं।