क्षेत्रीय
13-Jun-2026


--बाल प्रतिभागीयो को सम्मानित करते संस्कार भारती के सदस्य हाथरस (ईएमएस)। संस्कार भारती के तत्वावधान में लक्ष्मी नगर स्थित सेंट आरएच कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित पारंपरिक विवाह गीत कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर बाल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल विजिटर अनु विमल ने की। मुख्य अतिथि आशुकवि अनिल बौहरे ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें लक्खी मेला और श्री दाऊजी महाराज के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए गौरव की बात होगी।संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष एवं पंडित नथाराम गौड़ स्वांग परंपरा के लिए समर्पित डॉ. खेमचंद्र यदुवंशी ने कहा कि लुप्त होती लोक परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।इससे पूर्व संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय ने प्रशिक्षिका ज्योति सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष श्यामबाबू चिंतन, महामंत्री एआर शर्मा, प्रवक्ता पूरन सागर, जीवन लाल शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, कुलदीप निबौरिया, प्रवीन कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया। ईएमएस/मोहने/ 13 जून 2026