राज्य
13-Jun-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत धर्म एवं आस्था की आड़ में लोगों को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं का शोषण करने वाले छद्म वेशधारी व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान साधु-संतों का वेश धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को घरेलू, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का झूठा प्रलोभन देकर गुमराह करने वाले 21 कालनेमि ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान कालनेमि ढोंगी बाबाओं ने अपना नाम विभीषण पुत्र भुवनेश्वर निवासी कर्जन बाजार बिहार, नारायण पुत्र विनोद कुमार निवासी गारमपुर जिला इटावा, राम बाबू पुत्र भागीरथ निवासी उज्जैन नलखेडा जिला आगरा, बच्चू सिंह पुत्र माघ सुंह निवासी भाम बस्ती पलवल हरियाणा, नीरज पुत्र दलवीर निवासी ग्राम गौली करनाल, रोहित पुत्र स्व. ओमकार सिंह निवासी ग्राम कसारी जलालाबाद, राम जन्म यादव पुत्र रामस्वरुप निवासी अमश गया बिहार, जगीर सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी बलर दन्तौर बिकानेर राजस्थान, अजब सिंह पुत्र रहतु निवासी योशफुपुर ऊर्फ चैतरा झिझाना जिला शामली उ.प्र., रमेश पुत्र रामबहादुर निवासी साहगुहार जिला रामेसाहेब, नन्हकून पुत्र स्व. टेगी निवासी मुरादपुर कोटिला जिला बदलापुर जौनपुर उ.प्र., रामप्रसाद पुत्र जीत सिंह निवासी मिस्सरपुर दहिया जिला सीतापुर दाहबा, ज्योति रत्न पुत्र राधेश्याम निवासी मधैलैपुर पुरवारी टौला जिला सीतापुर, श्याम बाबू पुत्र औदल प्रसाद निवासी पनवाही जिला महौबा, राजराम पुत्र जागेश्वर निवासी निहाल नगलोई बिहार, फकीरे पुत्र सिकदार निवासी दुलारपुर हरदोई उ.प्र., गोकल पुत्र मोहन लाल निवासी चोरारा निवाडी, गुरजीत पुत्र अग्रेज निवासी सिंग्या पंजाब, पप्पू पुत्र स्व. धन्नू निवासी चोरारा निवाडी और रामपाल पुत्र बारु सिंह प्रजापति निवासी इन्द्रा कालोनी मुजफ्फरनगर यूपी बताया है। (फोटो-20) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 जून 2026