14-Jun-2026
...


-देहरादून में तनाव देखते हुए इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल तैनात देहरादून,(ईएमएस)। बीजेपी नेता विनोद कश्यप हत्याकांड मामले में पुलिस अलर्ट है और बॉर्डर इलाके में शक्ति बड़ा दी गई है। पुलिस की 6 टीमों आरोपियों को पकड़ने के लिए निकली है। वहीं आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन जारी है। वहीं बीजेपी नेता विनोद कश्यप हत्याकांड मामले में बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो उनकी नस्ले याद रखेंगी। उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में कुल 11 आरोपी है जिसमें एक का नाम अमन बताया जा रहा है। आरोपी के घर के बाहर भारी मात्रा में लोग मौजूद हैं और मोबाइल में बुलडोजर एक्शन को कैद कर रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। फिलहाल आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है। बीजेपी नेता विनोद कुमार हत्या के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी का एनकाउंटर और बुलडोजर चलाने की मांग की जिसके बाद आरोपी के घर बुलडोजर चलाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक विनोद कुमार हत्याकांड के बाद देहरादून में तनाव है। हिंदू संगठन ने आरोपी के घर में आग लगा दी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं तनाव देखते हुए देहरादून में इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया है। वहीं हत्या के आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। विनोद कश्यप हत्याकांड मामले में सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें विनोद और उसके साथियों पर आरोपी बेरहमी से हमला करते हुए दिख रहे हैं। बता दें उत्तराखंड में देहरादून के सहसपुर से जहां शनिवार को बैरागीवाला में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बता दें सहसपुर के बैरागीवाला में खेत में पानी लगाने गए विनोद पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस बेरहमी से की गई पिटाई में विनोद की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव है। वहीं इस मामले को लेकर एएसपी ने बताया कि विवाद के दौरान कुछ लोगों पर धारदार हथियारों और हथौड़ों से हमला किया गया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे पानी के विवाद को वजह बताया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सिराज/ईएमएस 14जून26