राज्य
14-Jun-2026
...


- श्रद्धा भक्ति के श्रीफल के साथ एक स्वर में कहा हे स्वामी नमोस्तु, नमोस्तु ,नमोस्तु भोपाल (ईएमएस)। पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनिश्री सुधासागर महाराज का राजधानी में इस बार संभावित चातुर्मास है। भोपाल से हजारों श्रद्धालुओं ने गुना जाकर मुनि श्री की श्रद्धा -भक्ति, आस्था के श्रीफल के साथ निवेदन किया। समूर्ण पंडाल हे स्वामी नमोस्तु, हे स्वामी नमोस्तु के स्वर से एक साथ गूंजा, मुनि श्री ने दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया, सूत्र धार रविन्द्र जैन पत्रकार ने कहा- रविवार को हजारों श्रद्धालु बसो ओर निजी वाहन से गुना पहुंचे। सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ श्रद्धा -भक्ति, आस्था का श्री फल अर्पित किया। पूर्व जस्टिस अभय गोहिल, वरिष्ट अधिवक्ता विजय चौधरी के नेतृत्व में श्री फल भेट कर भोपाल चतुर्मास के लिए निवेदन किया तो, जय- जय गुरुदेव के जयकारों से गूँज उठा समूर्ण स्थल। मुनि श्री ने कहा आप सभी की भक्ति बताती है, धर्म अध्यात्म को हजारों हजारों वर्ष रहना है। धर्म की सत्ता ही सभी को प्रफ्फुलित करती है, सबका मंगल ओर विश्व में शांति करती है। राजधानी भोपाल में सब कुछ है, प्रशासन वहां से चलता है। मुनि श्री ने कहा राजधानी को आध्यात्मिक राजधानी बनाओ, तुम्हारे पास कानून शाशन विधानसभा है, पर सभी कर्म सत्ता को भूलकर धर्म सत्ता के लिए आए। संसार की अमीरी छोड़कर फकीरी की ओर भाग रहे है। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया भोपाल की मंदिर समति के अध्यक्ष विभिन्न सामाजिक संगठन महिला मंडल, युवा मंडल पाठ शाला परिवार के लोग मौजूद थे। यात्रा संयोजक नरेंद्र टोंग्या थे। अंशुल जैन / 14 जून, 2026