- योग किया गया। शाजापुर (ईएमएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय भारत सरकार, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं Habuild Healthtech Pvt. Ltd. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु सबसे बड़े ऑनलाइन योग सत्र में आयुष विभाग शाजापुर द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। यह आयोजन 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 से 7: 15 बजे तक आयोजित किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकतम संख्या में लोगों को एक साथ ऑनलाइन योग से जोड़कर स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम के निर्देशन में जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, आयुष औषधालयों एवं आयुष विंग में ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किए गए। साथ ही आयुष विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों को नियमित योग अभ्यास हेतु प्रेरित किया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों की जानकारी प्रदान की गई | विशेष रूप से शाजापुर एवं शुजालपुर क्षेत्र में नागरिकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा बड़ी संख्या में ऑनलाइन योग सत्र से जुड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। जिलेभर के योग प्रेमियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इसी क्रम में आयुष विभाग की टीम ने योग आयोग की टीम के साथ नगर पालिका परिसर, शाजापुर में ऑनलाइन योग कार्यक्रम में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. राय सिंह, दिनेश पंवार, गोपाल कुम्भकार, सत्यनारायण पाटीदार, बी.एल.गोयल, कैलाश जामलिया, पन्नालाल गवली, गोपाल कुशवाह, करण कुशवाह, सुनील शर्मा, कमला नागर सहित जिले के अनेक योग साधकों ने सहभागिता करते हुए योग के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। आयुष विभाग शाजापुर ने जिलेवासियों से आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।