राज्य
इन्दौर (ईएमएस) किओ राष्ट्रीय सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2026 में इन्दौर की वॉरियर मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण एवं 5 कांस्य पदक जीतकर अकादमी एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। अकादमी के कोच राहुल जाट ने के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित इस चैम्पियनशिप में एकेडमी के यशस्वी सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यशस्वी को इस उपलब्धि पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला सहित एकेडमी सदस्यों ने बधाई दी है। आनंद पुरोहित/ 16 जून 2026