राज्य
16-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) श्रीराम मंदिर स्थित धर्मशाला परिसर पालाखेडी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पहले उनके प्रिय अश्व चेतक की स्मृति में अश्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनभर से अधिक अश्व प्रेमी अपने विशेष अश्वों के साथ शामिल हुए। इस दौरान पूरा परिसर महाराणा प्रताप और चेतक के जयकारों से गूंज उठा। अश्व प्रेमी पवन सिंह चावड़ा के अनुसार महाराणा प्रताप के पराक्रमी अश्व चेतक की गौरवगाथा आज भी लोगों को प्रेरित करती है। चेतक ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप को सुरक्षित बाहर निकाला और स्वयं वीरगति को प्राप्त हुआ। इसी स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से पलाखेड़ी में यह अश्व प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शुभम चावड़ा, कृष्णा चावड़ा, अभिषेक डाबी, रवि सिंह, राजेंद्र सिंह, जीवन सिंह चावड़ा, कमल सिंह डाबी, गौरव सिंह, समर, उदय सिंह कुशवाहा, हवन सिंह चावड़ा, ईश्वर सिंह, पदम सिंह चावड़ा, प्रेम सिंह ढाबली, कैलाश पवार, दुले सिंह राठौड़, कमलेश्वर सिंह सिसोदिया, जय सिंह दरबार, रूप सिंह तंवर और बाबू सिंह तंवर सहित अनेक अश्व प्रेमी उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 16 जून 2026