जबलपुर, (ईएमएस)। सिहोरा थाना अतंर्गत ग्राम तलाड़ में घर के सामने लगे भिलमा के पेड़ से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| सिहोरा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तलाड़ निवासी 32 वर्षीय संतोष उर्फ मिथुन कोल का गत शाम लगभग 7.30 बजे मुंडा बर्मन की दुकान के पास किसी से विवाद हो गया था| संतोष शराब के नशे में था| उसके छोटे भाई संदीप कोल ने संतोष को घर ले जाकर छोड़ा और वह तलाड़ स्टेंड तरफ चला गया| रात लगभ्ज्ञग 8.30 बजे संदीप घर पहुंचा तो देखा संतोष उर्फ मिथुन ने घर के सामने लगे भिलमा के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| सुनील साहू / मोनिका / 16 जून 2026/ 04.56