इन्दौर (ईएमएस) महाराणा प्रताप ट्राफी अंतर संभागीय वेट लिफ्टिंग स्पर्धा का आयोजन इंदौर कॉर्पोरेशन एरिया वेटलिफ्टिंग एसो. व श्रीराम स्पोर्ट्स ग्रुप द्वारा किया गया जिसमें इंदौर, उज्जैन, धार मंदसौर के खिलाड़ियों ने हिस्सा ले शानदार प्रदर्शन किया। स्पर्धा के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे - महिला वर्ग में केडेट 44 किलोग्राम में श्रेया पहले स्थान पर रही। यूथ 44 किलो में प्रथम वैष्णवी लश्करी व द्वितीय विनाक्षी गुर्जर रही। यूथ 48 किलो में प्रथम पलक पटेल, द्वितीय दिव्यांशी गुर्जर, सीनियर 48 किलोग्राम में प्रथम पूर्वी लश्करी, द्वितीय धनलक्ष्मी कचोर, यूथ 53 किलो प्रथम मनु पाटीदार, सीनियर 53 किलो में प्रथम रानी नायक, द्वितीय रानी सरदार, केडेट 58 किलो में प्रथम आंनदी चौहान रही। यूथ 58 किलो प्रथम रिद्धिमा राठौर, सीनियर 58 किलो में प्रथम चैतन्या परमार द्वितीय रत्ना तृतीय दिव्यांशी, सीनियर 63 प्रथम आयुषी, द्वितीय सिमरन, यूथ 69 प्रथम सोनाली, सीनियर 69 प्रथम वेदही, द्वितीय कशिश, 77 सीनियर प्रथम मोहिनी रही। पुरुष वर्ग में केडेट 56 किलो प्रथम वंश, द्वितीय नैतिक, यूथ 56 किलो में प्रथम प्रजवल राठौर, द्वितीय जैद, खान तृतीय ध्रुव सोनी, केडेट 60 किलोग्राम में लक्ष्य चावड़ा पहले स्थान पर रहे। आनंद पुरोहित/ 16 जून 2026