इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिक अप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ बाइक पर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहा था तभी पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा भंवरकुआं थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक मासूम का प्रियांशु तोमर पिता सचिन तोमर उम्र छः साल निवासी हम्माल कॉलोनी है। और हादसा नेमावर रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने कल उस समय हुआ जब प्रियांशु अपने पिता के साथ बाइक से एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन प्रियांशु को तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 16 जून 2026