राज्य
16-Jun-2026


गर्मी के चलते लोगों व राहगीरों को किसी भी प्रकार से पीने के पानी की नहीं होगी समस्या देहरादून (ईएमएस)। गर्मी के चलते लोगों व राहगीरों को किसी प्रकार से भी पीने के पानी की समस्या से न जूझना पडे़ इसके लिए पूर्व में लगाई गई पानी की टंकियों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था की। यहां अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में मुख्य चैराहा घंटाघर, दिलाराम बाजार चैक, बिंदाल पुल नेहरू कॉलोनी परशुराम चैक फ्व्वारा चैक, सहारनपुर चैक, आईएसबीटी पुलिस चैकी के नजदीक पर गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पानी की टंकियां को लगाया गया था। उन्होंने कहा कि जिनकी मरम्मत एवं सफाई महासभा ने कराई गई और शर्मा ने कहा कि अखिल भारत ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड आगामी समय में जनमानस के सहयोग से मुख्य चैराहा पर और टंकियां को भी लगाने का प्रयास किया जाएगा और हमेशा जनहित के कार्यों में समर्पित होकर व ब्राह्मणों को एकजुट करने एवं सनातन संस्कृति को जागृत करने के लिए रचनात्मक एवं जनमानस के हितों के लिए कार्य करती रहती रहेगी। इस अवसर पर संरक्षक लालचंद शर्मा ने कहा है कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और सभी को इसके लिए एकजुटता का परिचय देते हुए स्वयं ही जागरूक होकर कार्य करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मंे चिलचिलाती गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए यह प्याऊं अपने आप में उपयोगी साबित हो रही है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/16 जून 2026