एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बोले: इसी ड्रेस के लिए काम कर रहे ज्ञानेश कुमार अशोकनगर (ईएमएस)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रतीकात्मक रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ड्रेस भेजी। कार्यकर्ताओं ने यह कदम चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताते हुए उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिजीत रघुवंशी ने कहा है कि चुनाव आयोग देश की सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं में से एक है, जिसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है। लेकिन हाल के वर्षों में चुनाव आयोग के कई निर्णयों और कार्यशैली से सत्ता पक्ष को फायदा पहुचाने का काम किया है। अभिजीत ने कहाँ की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लगातार भारतीय जनता पार्टी के एजेंट बनकर काम कर रहे है इसलिए हम यहाँ ज्ञानेश कुमार जी के लिए उनके असली कपड़ा जिसके लिए वह काम कर रहे आरएसएस की ड्रेस पोस्ट करने आए हैं क्योंकी देश समज चुका है की आप एक पक्ष को फायदा पहुचाने के चक्कर में बार बार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नटराजन को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम कर रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, अशोक शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सचिन त्यागी, शदोरा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू रघुवंशी, सतपाल रघुवंशी, राजकुमार लोधी, सुधीर शर्मा, आशीष यादव, सत्येंद्र यादव, दिव्यांश लोधी, आशीष राय, क्रिश, संजय नायक, लक्की अनुभव, ऋतिक, प्रशांत, रणजीत और तनीष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।