16-Jun-2026


- भोपाल से माल मंगवाकर नहीं किया पैमेंट भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के एक कपड़ा कारोबारी के साथ सिकंदराबाद (तेलंगाना) निवासी एजेंट पुत्र पिता-पुत्र ने करीब 19.58 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। आरोप है एजेंट ने कपड़ा लेकर बाजार में बेच दिया। लेकिन कारोबारी को उसकी रकम नहीं दी गई। कई बार बोलने एजेंट टालता रहा। तंग आकर कारोबारी ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने कपड़ा एजेंट और उसके पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लखेरापुरा निवासी प्रदीप अग्रवाल (64) वीनस सिंथेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर है, और कपड़ा बेचने का कारोबार करते है। उन्होंने सिकंदराबाद (तेलंगाना) निवासी विनोद जैन और उसके पुत्र रवि जैन को एजेंट नियुक्त किया था। भोपाल से ट्रांसपोर्ट बिल्टी के माध्यम से कपड़ा सिकंदराबाद भेजा जाता था, जहां से वे कई व्यापारियों को माल सप्लाई करते थे। उन्हीं के बताए अनुसार अलग-अलग पार्टियों के नाम से बिल भी जारी किए जाते थे। 29 अप्रैल 2019 से 12 फरवरी 2020 के बीच 53 बिलों के जरिए 21.42 लाख रुपये से अधिक कीमत का कपड़ा भेजा गया। इस दौरान अनेक पार्टियों से केवल 6.10 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त हुआ, जबकि ब्याज सहित 19.58 लाख रुपये की रकम बकाया रह गई। जब कारोबारी ने संबंधित पार्टियों से संपर्क किया तो पता चला कि कुछ मामलों में भुगतान एजेंटों द्वारा पहले ही ले लिया गया था, जबकि कुछ व्यापारियों ने माल मिलने से ही इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजा गया माल विनोद जैन और रवि जैन ने हासिल करने के बाद उसे बेच दिया। फरियादी ने कई बार रकम देने को कहा लेकिन आरोपियों ने पैमेंट करने का वादा कर उसे टालते रहे ओर रकम वापस नहीं की। पुलिस जांच में 19 लाख 58 हजार रुपये की अमानत में खयानत पाए जाने पर विनोद जैन, रवि जैन और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जॉच शुरू कर दी गई है। जुनेद / 16 जून