राज्य
12-Feb-2022


जखौरा,बानपुर में भाजपा की हुई चुनावी आमसभा ललितपुर (ईएमएस)। जनपद की दोनों विधानाभाओं में जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती की जनसभाएं आयोजित की गई। ललितपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा के समर्थन में जखौरा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती ने कहा गुंडों,अपराधियों, माफियाओं से अगर प्रदेश को बचाना है तो 20 फरवरी को भाजपा वाला बटन दबाना हैं। भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा को पुत्रवत स्नेह देते हुए जीत की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया और कहा "पायो जी मैंने रामरतन धन पायो।" इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जिनकी गर्मी बढ़ गयी है उनकी गर्मी 10 मार्च के बाद योगी जी शिमला की ठंडक में बदल देंगे इसीलिए जनता को इन लोगों से भयभीत होने की आवश्यकता नही है और निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। महरौनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ के समर्थन में बानपुर में जनसभा सम्पन्न हुई। इस दौरान भाजपा महरौनी प्रत्याशी मनोहरलाल पंथ को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मन्नू की गलतियों के लिए एक बार माफ करते हुऐ प्रचंड वोटों से जिताना है ताकि मोदी-योगी और ज्यादा मजबूत हों। भाजपा महरौनी प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ ने जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक होकर आशीर्वाद मांगा। सांसद अनुराग शर्मा ने दोनों भाजपा प्रत्याशियों की जिम्मेदारी लेते हुऐ कहा कि जो भी गलतियां पिछले कार्यकाल में इनसे हुई हैं वह गलतियां इनके द्वारा अब नहीं होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव के इस संग्राम में मां भारती आपसे बलिदान मांग रही है इसीलिए हर कार्यकर्ता जीत के लिए जुट जाएं तभी विजय प्राप्त होगी। इस दौरान झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा, विधानसभा प्रभारी डॉ कंचन जायसवाल, महरौनी विधानसभा प्रभारी चन्द्रभान राय, विधानसभा संयोजक पं. अशोक गोस्वामी, पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी,प्रवासी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव संरक्षक क्षत्रिय महासभा जेके सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, टीकमगढ विधायक राकेश गिरी, जिला पंचायत सदस्यगण एड. सुरेन्द्र रजक, आशीष रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रोशन सिंह यादव, गन्धर्व सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरिराम निरंजन,दिग्विजय सिंह,महामंत्रीगण बलराम लोधी,बब्बूराजा, बंशीधर श्रीवास,महेश श्रीवास्तव,हरिश्चंद्र रावत,रामेश्वर सड़ेया देवेन्द्र श्रीवास्तव, सम्राट राजा एड, दिनेश विदुआ, ध्रुवराजा सिसौदिया, अजय पटैरिया, हरीराम राजपूत, निखिल तिवारी, भगवतदयाल सिंधी, मण्डल अध्यक्षगण मनीष अग्रवाल, अमरेश लोधी, हरपाल सिसौदिया, डॉ प्रीतम कुशवाहा, श्यामबिहारी कौशिक, देवेन्द्र तिवारी, आशुतोष सेंगर, अरुण द्विवेदी, पुनीत चौरसिया, भगवान सिंह पटेल, सूरज जैन चौधरी, कुंजन सिंह लोधी, मुलायम राजपूत, हाकिम सिंह लोधी, सीताराम नरवरिया, प्रधानगण अरविंद नरवरिया गुरसौरा, घनश्याम लोधी ननौरा, विजय लोधी कुंआतला, बालकिशन लोधी घिसौली, अर्जुन लोधी चितरा, राघवेंद्र लोधी धुरवारा, पहलवान सिंह बिजरौठा, अजय राजपूत सिवनी, पुष्पेन्द्र लोधी चितरा, मुलायम राजपूत, रोशन लोधी लागौन, चन्द्रपाल लोधी, गोविन्ददास लोधी, अरविंद लोधी, गोविंद सिंह बाबूजी, शिवदयाल लोधी, गोपाल लोधी खसुआ, तुलसीदास सीरोन, पुष्पेंद्र लोधी जखौरा, मलखान लोधी, कैलाश लोधी विनेकाटोरन, राकेश लोधी लागौन, रिंकेश लोधी लागौन, रामपाल लोधी बरौदस्वामी, शीलचंद लोधी, कमल लोधी, सिरनाम लोधी घिसौली, गजेन्द्र लोधी, गौरव गौतम, गौरव चौधरी, शशिशेखर पांडेय, अखण्ड प्रताप सिंह, डॉ राजकुमार विश्वकर्मा, सुनील त्रिपाठी, नीतेश संज्ञा, सुरेन्द्र रजक, लक्ष्मी रावत, दिनेश गोस्वामी, सन्दीप बुंदेला, आशीष हंडेत, देवेंद्र लोधी बरौदिया, हरेन्द्र बुंदेला, कुशवाहा, पुरषोत्तम कुशवाहा, राघवेन्द्र पटैरिया, हरिशंकर सोनी, पुष्पेन्द्र सिंह, पुखराज सिंह, रामकुमार राजपूत, सहाबेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान बानपुर, चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया, सुरज सिंह, केशवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र गुप्ता, अवध विहारी पटैरिया, संतोष रावत, जगदीश कुशवाहा, रजऊ राजा रमगढ़ा, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, मुन्ना लोधी, मुलायम सिंह लोधी, बेबीराजा, शिवा राजा, अजीत पाठक, अशोक रावत, संतोष रावत, देवेन्द्र गुप्ता, दीपक सिंह सेंगर, जगदीश सिंह लोधी, राघवेन्द्र पटैरिया, हरिशंकर सोनी, रामकुमार राजपूत, रन्धीर, शगुन सिंह राजपूत, महिरवान पटेल, अजय राजा, संतोष निरंजन, हुकुम सिंह, पुखराज सैदपुर, जगदीश कुशवाहा एड, प्रताप विक्रम सिंह, अमित तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। जयेश बादल, 12 फरवरी, 2022