राज्य
27-Nov-2022
...


-नितीश ने किया इनके नाम का करते हैं प्रस्ताव पटना (ईएमएस)। राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह) ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। रविवार को हुई जदयू के राज्य परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं इनके नाम का प्रस्ताव कर मुहर लगा दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के क्रम में यह कहा कि उनका यह प्रस्ताव है कि ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते रहे। मैं इसका प्रस्ताव करता हूँ। अन्य सदस्यों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया। - सदस्यों ने भी दिया समर्थन जदयू के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में राज्य परिषद के सदस्यों ने हाथ उठाकर मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का समर्थन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह के साथ साथ जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्त मंत्री विजय चौधरी मंत्री संजय झा लेशी सिंह सुनील कुमार जदयू वरिष्ठ नेता मंगनी लाल मंडल रामनाथ ठाकुर अली अशरफ फातिमी व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी राज्य परिषद की बैठक में मौजूद थे। - सात दिसंबर को है चुनाव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया चार दिसंबर से दिल्ली में शरू हो जाएगी और निर्वाचन सात दिसंबर को होना है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब यह तय हो गया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ललन सिंह निर्विरोध चुने जाएंगे। गौरतलब है कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी निर्विरोध चुने गए हैं।