राष्ट्रीय
28-Jan-2023
...


भोपाल (ईएमएस)। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोशल मीडिया पर बिना बुलाए भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में पहुंचने की खबर से बहुत नाराज हैं। उनका कहना है कि डर्टी पॉलिटिक्स डिपार्टमेंट से आग्रह करूंगी कि ऐसी झूठी बातें फैलाने से भाजपा को दुश्मनों की जरूरत नहीं रह जाएगी।डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट ही भाजपा के अंदर दुश्मनी का काम पूरा कर देगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अब 2018 वाला माहौल फिर आ गया है। हम जैसे लोगों को लेकर झूठी बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य हूं।इस नाते मध्यप्रदेश की कार्यकारी समिति की स्थाई आमंत्रित सदस्य हूँ। उन्होंने कहाकि मंगलवार को मैं इस कारण से भाजपा का सम्मान बढ़ाने के लिए बैठक में गई थी। यह चुनावी वर्ष है लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर मुझे ट्रोल किया जा रहा है। उसके बाद यही कहा जा सकता है कि भाजपा को अब बाहर के दुश्मनों की जरूरत नहीं रही। अब तो पार्टी के अंदर ही दुश्मन पैदा हो गए हैं।