व्यापार
04-Feb-2023
...


-कंपनी ने दी यह जानकारी नईदिल्ली (ईएमएस)। बीते जनवरी महीने में हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की कुल बिक्री 16.6 प्रतिशत बढ़कर 62276 इकाई रही। कंपनी ने जानकारी दी कि जनवरी 2022 में कंपनी ने 53427 वाहन बेचे थे। कंपनी ने कहा कि उसकी घरेलू बिक्री आलोच्य अवधि में 44022 इकाई से बढ़कर बढ़कर 50106 इकाई रही। इस दौरान उसका निर्यात भी 29.4 प्रतिशत बढ़कर 12170 इकाई हो गया। एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा ‘‘हमने कैलेंडर वर्ष 2023 के पहले महीने में दो अंक की उच्च वृद्धि दर्ज की है। हमारी एसयूवी - टूसों क्रेटा वेन्यू अलकजार और कोना ने पिछले महीने 27532 इकाइयों की बिक्री के साथ संबंधित क्षेत्रों में मजबूत बिक्री की रफ्तार को बनाए रखा।’’ पिछले साल इसी महीने में उसने 9405 इकाइयों का निर्यात किया था। सुदामा/ईएमएस 04 फरवरी 2023