ज़रा हटके
18-Feb-2023
...


-फायदे जानकर आप भी पियेंगे रोज नई दिल्ली (ईएमएस)। चुकंदर के जूस का सेवन करने से एथलीट को अपना प्रदर्शन सुधारने में फायदा मिलता है। खेलों में जहां हर सेकंड या सेंटीमीटर मायने रखता है, यह एक महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है। वर्ष 2020 में एक व्यापक समीक्षा में 80 क्लिनिकल परीक्षण शामिल थे। इन अध्ययनों में कुछ प्रतिभागियों को चुकंदर के जूस का सेवन करने के लिए कहा गया था। लेकिन जब लेखकों ने इन अध्ययनों के उपसमूहों का विश्लेषण किया तो उन्होंने पाया कि चुकंदर का जूस महिलाओं या एथलीट के लिए प्रभावी नहीं था- हालांकि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि निष्कर्ष निकालने के लिए इन समूहों में बहुत कम प्रतिभागी थे। वर्ष 2021 में 73 अध्ययनों की एक और व्यापक समीक्षा की गई, जिसमें दौड़, तैराकी या लंबी दूरी तक साइकिल चलाने वाले एथलीट पर इसी तरह के नतीजे पाए गए। चुकंदर (और नाइट्रेट से भरपूर अन्य सब्जियां) के सेवन से उन्हें थकने में अधिक समय लगा और उन्होंने 163 मीटर की दूरी तय की। चुकंदर नाइट्रेट और एंथोसायनिन से भरपूर होता है। दोनों स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं लेकिन यह मुख्य रूप से नाइट्रेट्स हैं जो फायदा पहुंचाते हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड उन रक्त वाहिकाओं को फैलाता है, जो मांसपेशियों को अधिक तेजी से ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसका नतीजा यह होता है कि प्रदर्शन के लिए कम ऊर्जा का उपयोग किया जाता है और थकने में अधिक समय लगता है।‘ऑस्ट्रेलियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट (एआईएस) ने चुकंदर का आकलन किया है और इसे ‘ग्रुप ए सप्लीमेंट के रूप में वर्गीकृत किया है। इसका मतलब है कि खेल में विशिष्ट परिस्थितियों में उपयोग के लिए मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण हैं। बेहतर प्रदर्शन के वास्ते एआईएस चुकंदर उत्पाद की सलाह देता है कि उसमें 350-600 मिलीग्राम के बीच अकार्बनिक नाइट्रेट होना चाहिए। नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित होने और आपके रक्तप्रवाह में अवशोषित होने का समय देने के लिए, आपको प्रशिक्षण या प्रतियोगिता से 2-3 घंटे पहले उत्पाद का सेवन करना होगा। प्रशिक्षण या प्रतियोगिता से पहले कई दिनों तक चुकंदर का जूस पीने से आपको अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। हालांकि, जीवाणुरोधी उत्पादों जैसे माउथवॉश, च्युइंग गम आदि उपयोग न करें।चुकंदर के इस्तेमाल से आपका मूत्र लाल हो जाएगा, और इससे यह निर्धारित करना मुश्किल हो जाएगा कि क्या आप निर्जलित हैं। आपका मल भी लाल हो सकता है। चुकंदर का जूस पीने से कुछ लोगों का पेट खराब हो सकता है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान इसे पीने की कोशिश करें ताकि यह पता लगाया जा सके कि आपको कोई समस्या तो नहीं है।-गैस्ट्रिक अल्सर से छुटकारा पाने के लिए सुबह नाश्ते से पहले एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चम्मच शहद को मिलाकर पीएं। चुकंदर का रोजाना सेवन करने से कब्ज की प्रॉबल्म भी दूर होती है। यह बवासीर के रोगियों के लिए फायदेमंद है। बवासीर के मरीज को सोने से पहले एक गिलास चुकंदर का जूस पीने की आदत डालें-चुकंदर को पानी में उबालकर उसका सूप पीने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसे दिन में 3 बार लें। इससे लीवर की सूजन भी कम होगी।-चुकंदर पेट के लिए भी फायदेमंद होता है, इसमें अच्छी मात्रा में फायबर पाया जाता है। जिन लोगों को पेट की समस्या रहती है उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद चुकंदर का सेवन रोजाना करना चाहिए। कई रिसर्च में दावा किया गया है कि रोजाना चुकंदर और गाजर के जूस के सेवन से स्किन में निखार आता है और पिंपल्स की भी समस्या दूर होती है। बता दें कि चुकंदर का जूस एथलीट और दौड़ने तथा साइकिल चलाने में प्रतिस्पर्धात्मक फायदा हासिल करने के इच्छुक लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। कुछ लोग चुकंदर का जूस पीते हैं, कुछ इसे खाते हैं जबकि कुछ इसे चूर्ण के रूप में पेय पदार्थ में मिलाकर इसे पीते हैं। सुदामा/ईएमएस 18 फरवरी 2023