मनोरंजन
18-Mar-2023
...


सोशल मीडिया पर शेयर कीं सुंदर-सुंदर तस्वीरें (मुंबई) बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे के साथ समय बीता रही हैं। फिल्मों से भी अभी फिलहाल के लिए सोनम ने दूरी बना ली है। मां बनने के बाद वह अपना पूरा समय बेटे को दे रही हैं। मुंबई में परिवार के साथ समय बिताने के बाद एक्ट्रेस लंदन घूम रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने परिवार वालों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपने पति आनंद आहुजा और बेटे के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की हैं। पहली तस्वीर में सोनम अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम के पति आनंद बेटे वायु पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में सोनम अपने बेटे वायु के साथ पोज दे रही हैं। सोनम कपूर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक तस्वीर में सोनम अपने बेटे वायु को द पेपर डॉल्स नाम की किताब पढ़ाती नजर आ रही हैं। अनिल कपूर की लाड़ली के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दिखाई देते हुए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जूलिया डोनाल्डसन द्वारा लिखी गई किताब द पेपर डॉल्स एकदम बेस्ट है। सोनम के पति ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस फीलिंग को कैसे बयां करूं। सोनम कपूर तुम्हारे लिए सराहना और तुम्हारा जादू। सोनम कपूर के जीजा और रिया कपूर के पति करण बूलानी ने कमेंट करते हुए हर्ट वाला इमोजी शेयर किया है। इन दिनों सोनम ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे वायु के साथ बिता रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस लाड़ले की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। दिलीप/ईएमएस 18 मार्च 2023