मनोरंजन
18-Mar-2023
...


मुंबई (ईएमएस)। संगीत की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक एआर रहमान हैं। एकेडमी अवॉर्ड विनर संगीतकार की दिल छू लेने वाले सॉन्ग और म्यूजिक के अनूठे ब्रांड के कारण जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत अक्सर ऑस्कर में गलत फिल्में भेजता है। इस वजह से वे नॉमिनेशन हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने ये भी कहा कि इसमें सफल होने के लिए वेस्टर्न ऑडियंस के स्वाद को समझने की जरूरत है। एआर का मानना है कि ऑस्कर में अक्सर गलत फिल्में भेजी जाती हैं। नतीजतन, वे नॉमिनेशन और जीत हासिल करने में असमर्थ हैं। उन्हें ये भी लगता है कि स्थिति को बेहतर ढंग से समझने के लिए खुद को पश्चिम के स्थान पर रखने की जरूरत है। रहमान का कहना हे कि कभी कभी मैं देखता हूं कि हमारी फिल्में ऑस्कर तक जाती हैं, लेकिन वे इसे हासिल नहीं कर पाती हैं। ऑस्कर के लिए गलत फिल्में भेजी जा रही हैं। हमें खुद को दूसरे के स्थान पर रखकर समझना चाहिए कि यहां क्या हो रहा है। मुझे ये देखने के लिए अपनी जगह पर रहना होगा कि वे क्या कर रहे हैं। एआर रहमान का ये बयान तब सामने आया है, जब आरआरआर फिल्म के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है। इसे एमएम कीरवानी ने कंपोज किया है और इसे चंद्रबोस ने लिखा है। मेकर्स ने खुद इसे अलग से एंट्री में भेजा था। भारत की तरफ से छेलो शो मूवी को भेजा गया था, जो फाइनल नॉमिनेशन में बाहर हो गई थी। दिलीप/ईएमएस 18 मार्च 2023