ज़रा हटके
18-Mar-2023
...


इंटरनेशनल स्‍लीप डे के मौके पर नई दिल्ली (ईएमएस)। ऑफिस में कर्मचारियों को कई तरह की छुट्टी मिलती हैं। इसमें सिक लीव, ईएल और सीएल शामिल होती हैं। लेकिन कई बार ऑफिसों में काम के दबाव के बीच लोगों को छुट्टियां नहीं मिल पाती हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें ट्विटर की एक कर्मचारी ऑफिस में बिस्तर लगाकर सोते हुए दिख रही थी। लेकिन अगर किसी ऑफिस में आपको सोने के लिए भी छुट्टी दी जाए तब आप क्या कह सकते हैं। एक कंपनी अपने कर्मचारियों को सोने के लिए छुट्टी दी है। ये कोई विदेशी कंपनी नहीं बल्कि भारत की कंपनी है। शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे पर बेंगलुरु की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को यह अनोखा गिफ्ट दिया है। बेंगलुरु की एक फर्म ने अपने कर्मियों को अनोखा गिफ्ट दिया है। कंपनी ने इंटरनेशनल स्‍लीप डे पर सभी को छुट्टी दे दी है ताकि वे सो सकें। कंपनी ने कहा कि उसे यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि शुक्रवार 17 मार्च 2023 को अंतराष्ट्रीय नींद दिवस के मौके पर वैकल्पिक छुट्टी दी गई है। कर्मचारियों को सोने के लिए छुट्टी देने वाली यह कंपनी वेकफिट सॉल्यूशंस है। होम फर्निशिंग कंपनी, वेकफिट सॉल्यूशंस ने वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर लिंक्डइन पर एक मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह मेल कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजा है। इस मेल में लिखा है कि वेकफिट के साथ नींद के शानदार गिफ्ट का अनुभव करें। 17 मार्च 2023 को वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर सभी वेकफिट कर्मचारियों को आराम दिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की भी छुट्टी मिल गई है। इसके बाद एक अतिरिक्त छुट्टी के साथ तीन दिन का वीकेंड हो गया है। बता दें कि पिछले साल, कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए राइट टू नैप पॉलिसी की घोषणा की थी। इसमें सभी कर्मचारियों को उनके काम के घंटों के दौरान 30 मिनट की झपकी लेने की अनुमति दी गई थी। कंपनी के मुताबिक, दोपहर की झपकी शरीर को रिचार्ज करने और काम में फिर से ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। इससे वर्कप्लेस की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। आशीष/ईएमएस 18 मार्च 2023