राज्य
19-Mar-2023


जनपद के सभी जन प्रतिनिधि भी रहेंगे उपस्थित नवरात्र के प्रथम दिन 22 मार्च को सुप्रसिद्ध लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के द्वारा की जायेगी प्रस्तृति कार्यक्रम में देश के नाम चीन कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी प्रस्तुत किया जायेगा लोकगायन रोडवेज परिसर विन्ध्याचल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां दुर्गा के नव स्वरूपों का श्रद्धालुओं को कराया जायेगा झांकी दर्शन मिर्जापुर (ईएमएस)। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में 21 व 22 मार्च से प्रारम्भ होकर 30 मार्च तक चलने वाले चैत्र नवरात्र एवं आयोजित होने वाले ”विन्ध्य महोत्सव“ में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के मा0 कैबिनेट मंत्री उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के द्वारा उद्घाटन किया जायेगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से हुयी वार्ता के क्रम में बताया कि आयोजित विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश की जानी मानी लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के द्वारा प्रथम दिन 22 मार्च को सांय 07 बजे से लोक गायन, भजन गायन सहित विभिन्न विधाओं के गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होने विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद के सांसद, विधायकगण, सदस्य विधान परिषद के अलावा सभी जन प्रतिनधिगण उपस्थित रहेंगे। उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति में 22 मार्च को पद्मश्री एवं पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल की सुपुत्री सुश्री नम्रता मिश्रा के द्वारा गणेश वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा तदुपरान्त मालिनी अवस्थी का लोकगायन प्रस्तुत किया जायेगा। इसी क्रम में 23 मार्च को मनीष शर्मा के द्वारा शिव महिमा एवं दुर्गा महिमा पर आधारित कथक नृत्य के बाद जनपद के जाने माने भजन एवं लोकगायक राजेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के द्वारा भजन की प्रस्तुति तथा जनपद अम्बेडकरनगर की लोकगायिका प्रतिमा यादव एवं उनकी टीम के द्वारा भजन लोकगायन, लोक नृत्य, गंगा नृत्य आदि पर आधारित अनेक प्रस्तुति दी जायेगी। 24 मार्च को वाराणसी की ममता शर्मा के द्वारा गायन तथा लखनऊ की प्रतिभा मिश्रा के द्वारा लोक गायन एवं लोक नृत्य, जनपद की अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार उषा गुप्ता एवं उनकी टीम के द्वारा देवी गीत एवं लोक भजन तथा जनपद के सुप्रसिद्ध लोक गायक शिव लाल गुप्ता के द्वारा भजन व कीर्तन की प्रस्तुति की जायेगी। 25 मार्च को लखनऊ के विभू वाजपेयी के द्वारा शिव गंगा/ श्रीराम पर आधारित कार्यक्रम तथा जौनपुर निवासी जाने माने भजन कीर्तन/रामायणी आशीष पाठक के द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे। 26 मार्च को वाराणसी के कलाकार डॉ शनिय गयावली, डॉ सुचरिता गुप्ता, डॉ प्रियमवदा टी पौडयाल, डॉ सौरभ का गायन 27 मार्च को मथुरा से राष्ट्रपति पुरस्कृत दानी शर्मा व उनकी टीम के द्वारा ब्रज की होली, फलो की होली, मयूर नृत्य एवं जाने माने देवी जागरण गायक विन्ध्याचल निवासी पंडित रविशंकर शास्त्री का भजन एवं देवी जागरण 28 मार्च को पुन: दानी शर्मा के द्वारा अनेक कार्यक्रम व मिर्जापुर निवासी पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव के द्वारा कजली, देवी गीत आदि की प्रस्तुति दी जायेगी। उसी दिन के लखनऊ के मंजू सिंह के द्वारा भी लोक नृत्य का कार्यक्रम किया जायेगा। 29 मार्च को उड़ीसा की सुप्रसिद्ध भजन गायिका अभिलिप्सा पाण्डा के द्वारा भजन गायन तथा उसी दिन जनपद के जाने माने लोक गायक अमित दूबे के द्वारा भी प्रस्तुति की जायेगी, तथा 30 मार्च को जनपद की जानी मानी अन्तराष्ट्रीय कलाकार उर्मिला श्रीवास्तव के द्वारा देवी कजरी, डॉ मन्नू यादव का गायन, मन्टू मिश्र हसमुख एवं कोटा राजस्थान हरिहर बाला के द्वारा विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी। इसके अतिरिक्त जनपद के स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी विन्ध्य महोत्सव के मंच पर अपनी कला की प्रस्तुति दी जायेगी। 26 मार्च को सांय 06 बजे से विशेष कार्यक्रम का आयोजन दीवान घाट पर किया गया है जिसमें महागंगा आरती, नौका दीपोत्सव, गंगन दीपोत्सव (आतिशबाजी), भजन सांउड प्रसारण किया जायेगा। / ईएमएस / 18 मार्च 2023