राज्य
26-Mar-2023


नई दिल्ली (ईएमएस)। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ओले पड़ने की संभावना भी व्यक्त की गई है। स्काईमेट वीदर के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 31 मार्च से एक बार फिर बारिश शुरू हो सकती है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 26 मार्च से मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी। उत्तराखंड में रविवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि शनिवार रात को राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अजीत झा/देवेंद्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/मार्च/2023