व्यापार
21-Apr-2023
...


- सेंसेक्स 134 अंक चढ़कर 59,766 और निफ्टी 17,660.85 पर मुंबई (ईएमएस)। वै‎श्विक बाजारों से ‎मिलेजुले संकतों की वजह से शुक्रवार के कारोबारी ‎दिन शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134 अंक चढ़कर 59,766.37 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 36.4 अंक बढ़कर 17,660.85 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त हुई। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, विप्रो, इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट हुई। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाल निशान में थे। गुरुवार को सेंसेक्स 64.55 अंक चढ़कर 59,632.35 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 5.70 अंक की तेजी के साथ 17,624.45 पर बंद हुआ। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 81.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को 1,169.32 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं अमेरिकी बाजार गुरुवार को करीब आधा फीसदी गिरकर बंद हुए। एशिया-प्रशांत बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ। सतीश मोरे/21अप्रेल ---