राज्य
21-Apr-2023
...


- भाजपा की सरकार ने कोई काम नहीं किया - हर तरफ भाजपा के दलाल बैठे है श्योपुर (ईएमएस)। पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह ने विजयपुर तहसील में आयोजित संकल्प सभा में प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। आज ये स्थिति बन गई है की तहसील हो या थाना, बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। हर तरफ भाजपा के दलाल हावी है। प्रदेश में हर प्रकार से जनता का शोषण किया जा रहा है। जिले की तहसील विजयपुर में आज कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह का आगमन हुआ। जिसमे विजयपुर के युवा कांग्रेसियों के द्वारा जयवर्धन सिंह का स्वागत किया गया। इसके बाद जयवर्धन सिंह ने प्रेस वार्ता की। जिसमे वे भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे। जयवर्धन ने अपनी वार्ता में भाजपा और वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लिया एवं जमकर उनके कार्यों की कड़ी निन्दा की। जयवर्धन ने कहा कि आज सबलगढ़ में हमारे लोकप्रिय विधायक बैजनाथ कुशवाह के द्वारा संकल्प सभा आयोजित की गई थी जिसमे कांग्रेस के समस्त नेता मौजूद रहे जयवर्धन सिंह ने आगे बताया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान भाजपा की सरकार ने पिछले तीन साल में कोई कार्य जनता के हित में नहीं किया है। भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया है जो किसान के हित में हो। मध्यप्रदेश में हमारे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। यहाँ भ्रष्टाचार चरम पर है। आज ये स्थिति बन गई है हमारे मध्यप्रदेश में चाहे तहसील हो या थाना, बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। हर तरफ भाजपा के दलाल हावी है। प्रदेश में हर प्रकार से जनता का शोषण किया जा रहा है। आम जनता मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार से परेशान है और आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।