व्यापार
24-Apr-2023
...


नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं में सोमवार को मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है। सोने के दाम आज मामूली तेजी के साथ कारोबार करते देखे जा रहे हैं। वहीं चांदी 250 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। हालांकि रिटेल बाजार में सोने के दाम नीचे आए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के दाम देखें तो ये 59873 रुपए हैं और इसमें 28 रुपए की बढ़त दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स पर सोने का दाम नीचे की तरफ 59817 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गया था और ऊपर में 59891 रुपए तक के लेवल देखे गए थे। सोने के दाम इसके जून वायदा के लिए बने हुए हैं और इसमें आज मामूली उछाल के चलते रिटेल बाजार में भी दाम में बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को चांदी में 256 रुपए गिरावट देखी जा रही है और ये सस्ते दाम पर मिल रही है। में आज 74398 रुपए प्रति किलो हैं। चांदी के दाम नीचे 74258 रुपए और ऊपर 74512 रुपए तक गए थे। चांदी के ये दाम इसके मई वायदा के लिए हैं और रिटेल बाजार में भी इसका असर देखा जा रहा है। रिटेल बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है। स्पॉट गोल्ड के दाम में थोड़ी कमी आई है और रिटेल सोना सस्ता हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 80 रुपए की गिरावट के साथ 60710 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 80 रुपए की गिरावट के साथ 60710 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 100 रुपए की तेजी के साथ 61250 रुपए और कोलकाता में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 80 रुपए की गिरावट के साथ 60710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। सतीश मोरे/24अप्रेल ---