व्यापार
24-Apr-2023
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। मंदी की आहट अलग-अलग सेक्टरों पर पड़ रही है। पिछले कुछ समय में दुनिया की कई बड़ी कंपनियों ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है। अब इस लिस्ट में एक और कंपनी डेलॉयट भी शामिल हो गई है। डेलॉइट 4 बड़ी फाइनेंशियल कंसल्टेंसी कंपनियों में शामिल है जिसने छंटनी का ऐलान किया है। लंदन मुख्यालय वाली फर्म डेलॉयट ने 2022 में 59.3 बिलियन डॉलर का सालाना राजस्व दर्ज किया। डेलॉयट ने अमेरिका में लगभग 1,200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। यह देश में कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 1.4 फीसदी है। डेलॉयट ने अपने कारोबार के कंसल्टिंग साइड में मंदी के चलते छंटनी का ऐलान किया है। डेलॉयट के एमडी जोनाथन गंडाल ने ईमेल में कहा ‎कि हमारे अमेरिकी बिजनेस में क्लाइंट डिमांड जारी है। उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया कि ग्रोथ धीमा हो रहा है। डेलॉयट की एनुअल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के अनुसार यूएस में इसके कर्मचारियों की संख्या 2021 में 65 हजार से बढ़कर पिछले साल 80 हजार हो गए।