क्षेत्रीय
26-Apr-2023
...


सर्वकर्मचारी संघ के जत्थों का समापन सिरसा (ईएमएस)। सर्व कर्मचारी संघ द्वारा 28 मई की जींद रैली को लेकर जिलेभर में बैठकों का दौर आज संपन्न हो गया। जिला प्रेस सचिव व डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 24, 25 व 26 अप्रैल 3 दिनों में सिरसा के डबवाली, कालांवाली, बड़ागुढ़ा, रानियां, ऐलनाबाद व सिरसा ब्लॉकों में पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कौशल रोजगार निगम भंग करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर 28 मई को होने वाली जींद में रैली को लेकर राज्य कमेटी जत्थो के द्वारा निमंत्रण दिया गया। चाहर ने बताया कि सार्वजनिक विभागों को बचाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने व कौशल रोजगार निगम को भंग करवाना आदि मांग मुद्दों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 28 मई को जींद में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जींद रैली में आमजन व सभी विभागीय यूनियनों का सहयोग लेने व सरकार के तुगलकी फरमानों और गलत नीतियों के प्रति जागरूकता लाने हेतु सभी जिलों में जत्थे चलाए जा रहे हैं। सर्व कर्मचारी संघ जिला सिरसा व ब्लाक के पदाधिकारी व अन्य सदस्य शामिल रहे। कृष्ण नैन ने बताया कि देश के कुल संसाधनों को पूंजीपतियों के हवाले कर देश में तानाशाही का शासन स्थापित करने की साजिशें रची जा रही हैं। विभागों को बेचा जा रहा है। जनता पर बेमतलब के टैक्स थोपे जा रहे हैं। इन जत्थों की टीम में सर्व कर्मचारी संघ राज्य महासचिव नरेश कुमार शास्त्री, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से महासचिव कॉमरेड रामकिशन, राज्य उप महासचिव कृष्ण कुमार नैन, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से राज्य वरिष्ठ उपप्रधान चिरंजीलाल, जिला वरिष्ठ उपप्रधान मदनलाल खोथ, राज्य उप प्रधान अविनाश कंबोज व रिटायर्ड कर्मचारी नेता अशोक पटवारी, जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा, जिला सचिव रमेश कुमार सैनी, जिला प्रेस सचिव राजेश भाकर, जिला प्रेस सचिव व डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, जिला प्रेस सचिव कृष्ण कुमार कायत, जिला सहसचिव सुभाष ढाल, फायर से राज्य महासचिव सुखदेव सिंह, अध्यापक संघ से जिला प्रधान गुरमीत सिंह, डबवाली ब्लॉक प्रधान राहुल शर्मा, सिविल हॉस्पिटल आउटसोर्सिंग यूनियन से प्रधान सुमित्रा रानी, सब यूनिट सेके्रटरी हरमिंदर सिंह, रानिया ब्लॉक से प्रधान गुरमेल सिंह, रामचंद्र, हरदीप, ऐलनाबाद से राजकुमार, इंद्रपाल बड़ागुढ़ा ब्लॉक से लखविंदर सिंह व मिनिस्ट्रियल स्टाफ  एसोसिएशन से प्रधान दिनेश कुमार व विनोद कुमार उपस्थित रहे। सतीश बंसल/26/04/2023