व्यापार
27-Apr-2023
...


- सेंसेक्स 60,300 और निफ्टी 17,841 पर मुंबई (ईएमएस)। वै‎श्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच गुरुवार के कारोबारी ‎दिन शेयर बाजार हल्की ‎गिरावट के साथ खुले। बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 1.38 अंक सपाट होकर 60,299.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 3.65 अंक की गिरावट के साथ 17,810.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। प्री-ओपनिंग में बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। सुबह सेंसेक्स 44.66 अंक की बढ़त के साथ 60,345.24 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 27.40 अंक की बढ़त के साथ 17,841.00 के स्तर पर नजर आ रहा था। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बावजूद लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कुछ चुनिंदा शेयरों में जोरदार लिवाली से शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 170 अंक मजबूत हुआ। वहीं निफ्टी में 44 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के आ‎खिर में निफ्टी 17,813.60 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.27 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.34 फीसदी की तेजी आई। सेंसेक्स 169.87 अंक मजबूत होकर 60,300.58 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,362.79 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,954.91 तक आया। वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 44.35 अंक की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के आ‎खिर में 17,813.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,827.75 की उंचाई तक गया और 17,711.20 तक ‎गिरावट पर आ गया। सतीश मोरे/27अप्रेल ---