क्षेत्रीय
27-Apr-2023
...


बस्ती (ईएमएस)। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जिला संस्था बस्ती की गतिविधियों का विस्तार किया जायेगा और स्काउट गाइड को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जायेगा। यह विचार जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था प्रियंका निरंजन ने व्यक्त किया। जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ से आये सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, जिला सचिव डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह और जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय ने डीएम से शिष्टाचार भेंट कर उनसे आग्रह किया कि स्काउट को प्रभावी बनाने की दिशा में और मजबूत पहल हो। इस दौरान भारत स्काउट और गाइड प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार द्वारा इस हेतु जारी अनुरोध पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा गया। धर्मेन्द्र, 27 अप्रैल, 2023