राष्ट्रीय
30-Apr-2023
...


- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर साधा निशाना -कर्नाटक को भाजपा के ध्रुवीकरण नहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन की है जरूरत नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि कांग्रेस प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल नारे को अपनाकर राज्यों के लोगों के मुद्दे उठा रही है। रमेश ने कहा कि भाजपा के चार साल के शासन के बाद अब कर्नाटक को विटामिन पी की जरूरत है। उन्होंने विटामिन पी को समझाते हुए कहा कि पी का मतलब कांग्रेस के परफॉर्मेंस (प्रदर्शन) से है, न कि भाजपा के पोलराइजेशन (ध्रुवीकरण) से। रमेश ने कहा कि भाजपा के प्रचार निति से कांग्रेस चिंतित नहीं है, क्योंकि उनके पास पर्याप्त विमान रोधी बंदूकें हैं। रमेश ने कहा कि भाजपा जितना अधिक कार्पेट बॉम्बिंग प्रचार अभियान चलाएगी, उसकी निराशा और हताशा उतनी स्पष्ट दिखेगी। कांग्रेस के प्रचारक रमेश ने आगे कहा कि कर्नाटक के चुनाव भाजपा के खतरे बनाम कांग्रेस प्रशासन की गारंटीÓ की लड़ाई हैं। -कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत कांग्रेस के स्टार प्रचारक रमेश ने दावा किया है कि चुनाव कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ मचने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर रमेश ने कहा कि इस बार कांग्रेस में असंतोष सबसे कम है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए रमेश ने कहा कि बीजेपी ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों और कई राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर के नेताओं को गंवा दिया है। राज्य में सरकार बनाने के लिए है चुनाव रमेश ने कहा कि कर्नाटक के मतदाता बुद्धिमान हैं और जानते हैं कि किस स्तर पर किसके लिए मतदान करना है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकलÓ के नारे को उनसे अधिक हमने गंभीरता से लिया है। रमेश ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि यह राष्ट्रीय स्तर का चुनाव नहीं, बल्कि विधानसभा चुनाव है। कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।