लेख
01-May-2023
...


शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोष्ठ, वैशाख शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे तिथि द्वादशी, भोमवासरे, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्रे, व्यय योगे, ववकरणे, कन्या की चंद्रमा, मिथुन, शुक्र, तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, सैनिक-सिपाही, कुशल उद्यमी, धनी होगा। मेष राशि :- साधन सम्पन्नता के योग फलप्रद हों, आर्थिक योजना अवश्य सफल होगी। वृष राशि :- अपने किये पर पछताना पड़ेगा, मानसिक बेचैनी, क्लेश तथा अशांति होगी। मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटायें, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि अवश्य होगी। कर्क राशि :- दैनिक कार्यों में सफलता, स्त्री-वर्ग से सुख, इष्ट-मित्र सुखवर्धक होंगे। सिंह राशि :- स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास बने, ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, समय का ध्यान रखें। कन्या राशि :- धन प्राप्ति, आशानुकूल, सफलत में वृद्धि, बिगड़े कार्य अवश्य ही बन जायेंगे। तुला राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष, बिगड़े हुये कार्य अवश्य ही बनेंगे, कार्य का ध्यान अवश्य रखें। वृश्चिक राशि :- दैनिक समृद्धि के योग बनेंगे, अधिकारियों से कार्य योजना का लाभ अवश्य मिलेगा। धनु राशि :- कार्य योजना पूर्ण होगी, बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा, कार्य अवश्य ही बनेंगे। मकर राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, स्थिति में सुधार तथा चिंता कम होगी, ध्यान दें। कुंभ राशि :- आर्थिक योजना पूर्ण होगी, शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी अवश्य बनेगी। मीन राशि :- दैनिक कार्ययोजना में बाधा, चिन्ता-उद्विघ्नता तथा धन का व्यय होगा। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका