राज्य
26-May-2023
...


कांकेर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक अफसर ने डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल के लिए डैम का 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने शुक्रवार को उसे निलंबित कर दिया। उधर, जल संसाधन विभाग के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनसे 24 घंटे में जवाब मांगा है। यह मामला 21 मई का है। फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दोस्तों के साथ परलकोट बांध गए थे। पार्टी करने के दौरान उनका डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल पानी में जा गिरा। अगले दिन सुबह आसपास के ग्रामीणों और गोताखोर से मोबाइल की खोज कराई गई, जब नहीं खोज पाए तो 4 दिनों तक पंप के जरिए डैम का पानी बहाया गया। इससे डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी। इस पूरी मशक्कत के बाद राजेश को मोबाइल मिल गया।