ट्रेंडिंग
05-Jun-2023
...


मुंबई (ईएमएस)। एक्‍टर गूफी पेंटल का आज मुंबई में न‍िधन हो गया है। उन्होंने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में शकुन‍ि मामा का क‍िरदार निभाकर दर्शकों में अपनी पहचान बनाई थी। जानकारी के मुता‎बिक गूफी पेंटल प‍िछले कुछ समय से अपनी बीमारी के चलते अस्‍पताल में भर्ती थे। आज सोमवार को उनका 79 साल की उम्र में मुंबई न‍िधन हो गया है। गूफी की फरीदाबाद में तब‍ियत खराब हुई थी, लेकिन उनकी हालत ब‍िगड़ने पर उन्‍हें मुंबई ले जाया गया था। जहां उन्होंने सोमवार सुबह अपनी अंतिम सांस ली। एक्‍टर के बेटे ने बताया है, ‘बेहद दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ा रहा है कि हमारे प‍िता मिस्‍टर गूफी पेंटल का न‍िधन हो गया है। उन्‍हें आज सुबह अपने परिजनों के बीच अंतिम सांस ली।’ गूफी पेंटल प‍िछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्‍हें 31 मई को ही मुंबई के अस्‍तपाल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है ‎कि गूफी पेंटल प्रस‍िद्ध अभ‍िनेता थे, जो कई सीरियलों और फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। वह ‘द‍िललगी’, दावा, देस परदेस और सम्राट जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। वह 1994 में आई फिल्‍म ‘सुहाग’ में अक्षय कुमार के मामा के क‍िरदार में नजर आए थे। जब‎कि ‘महाभारत’ में इन्‍होंने खुद शकुन‍ि का क‍िरदार न‍िभाया था और यही इस सीरियल के कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर भी थे। महेश/ ईएमएस 05 जून 2023