राज्य
07-Jun-2023


नई दिल्ली (ईएमएस)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में और 155 दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य रात के समय में भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना और श्रमिक हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है। अजीत झा/ देवेन्द्र/ ईएमएस/ नई दिल्ली/07/जून/2023