राज्य
28-Nov-2023
...


देवभूमि द्वारका (ईएमएस)| देवभूमि द्वारका के कलेक्टर ने जिले के शिवराजपुर बिच पर गैरकानूनी स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर रोक लगा दी है| शिवराजपुर बिच पर आनेवाले सैलानियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने यह फैसला किया है| वोटर स्पोर्ट्स पर रोक लगने से अब शिवराजपुर बिच आनेवाले सैलानी पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, बोट राइडिंग इत्यादि का आनंद नहीं ले पाएंगे| दरअसल कुछ दिन पहले पैराग्लाइंडिग के दौरान एक सैलानी शिवराजपुर पिच पर पेराग्लाइंडिग कर रहा था और उस दौरान अचानक जमीन पर गिर गया था| हांलाकि समुद्री किनारा होने की वजह से सैलानी को मामूली चोट आई थी| घटना के वक्त अन्य सैलानी बोट राइड और पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा रहे थे| इतना ही नहीं कई सैलानी तो स्कूबा डाइविंग का खतरनाक तरीके से आनंद उठा रहे थे| देवभूमि द्वारका में कई ऐसे लोग हैं जो बगैर प्रशासन की मंजूरी के पेराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग और बोट राइडिंग इत्यादि जैसी एक्टिविटी कर रहे हैं| प्रशासन की मंजूरी नहीं बल्कि किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था के बगैर ऐसी गतिविधियों को चलता देख देवभूमि द्वारका ने इस पर रोक लगाने का फैसला किया है| सैलानियों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण वे दुर्घटनाएं होती हैं, जिसकी वजह से उनकी जान भी जा सकती है| प्रशासन की मंजूरी के बगैर इस प्रकार की एक्टिविटी शिवराजपुर बिच, गोमती घाट और बेट द्वारका में भी जारी है| जिला कलेक्टर के आदेश के बाद अब गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई है| सतीश/28 नवंबर