राष्ट्रीय
29-Nov-2023
...


जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू भारत वापस आ गई है। अंजू की एक तस्वीर सामने आई है। वह वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटी है। करीब छह माह पहले अंजू भारत से पाकिस्तान पहुंची थी। शुरुआत में कहा गया कि वह सिर्फ घूमने वहां गई है, लेकिन फिर अंजू ने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। वैसे अंजू पहले से शादीशुदा थी। भारत में अरविंद नाम के शख्स से उसकी शादी हो रखी थी। इनके दो बच्चे भी थे। लेकिन यहां अपने बच्चों और पति को छोड़कर वह वैध कागजों के साथ पाकिस्तान चली गई थी। अभी यह नहीं बताया जा सकता हैं कि अंजू हमेशा के लिए भारत लौटी है या फिर वापस पाकिस्तान जाएगी। दरअसल, कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया में नसरुल्लाह का इंटरव्यू सामने आया था। इसमें नसरुल्लाह ने कहा था कि वहां खुद अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आएगा। यहां भारत में वहां अपने बच्चों से मिलेगी। अगर बच्चे अंजू के साथ पाकिस्तान आना चाहते हैं, तब आ सकते हैं। लेकिन अगर वे भारत ही रहना चाहते हैं, तब वहां उनकी मर्जी है। नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू सिर्फ बच्चों की खातिर भारत आई है, क्योंकि उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है। लेकिन अब अंजू इस सब पर क्या कहती है ये देखने वाली बात होगी।