राष्ट्रीय
02-Dec-2023
...


पटना (ईएमएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में अवैध मदरसों और मस्जिदों की भरमार है जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इस स्थिति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि दोनों तुष्टीकरण में लगे हैं। नीतीश कुमार के जद-यू व लालू प्रसाद के राजद सत्तारूढ़ महागठबंधन के मुख्य घटक दल हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि लगता है कि बिहार में अवैध मदरसों और मस्जिदों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि नेपाल और बंगलादेश की सीमा से सटे इलाकों में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है। उन्होंने कहा कि वैसे तो राज्य में मुसलमानों की आबादी लगभग 18 प्रतिशत है, लेकिन इन क्षेत्रों में उनकी संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि अगर चीजों को अनियंत्रित छोड़ दिया गया तो आने वाले 20 वर्षों में बिहार के लोगों के धर्म और धन को खतरा हो सकता है।