क्षेत्रीय
03-Dec-2023
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। घने कोहरे और कई स्थानों पर चल रहे संरक्षा कार्यों का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। इस वजह से शनिवार को कई ट्रेनें छह घंटे से लेकर करीब 15 घंटे बिलंब से दिल्ली पहुंची। वहीं दिल्ली से भी कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन भी लगभग साढ़े सात घंटे के देरी से नई दिल्ली पहुंची। इस वजह से यह ट्रेन 3.50 घंटे की देरी से वापस भुवनेश्वर के लिए रवाना हो पाई। दिल्ली देरी से पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनें पटना-आनंद विहार त्योहार विशेष- साढ़े नौ घंटे रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस-15.08 घंटे गया-आनंद विहार सुपरफास्ट विशेष-15.16 घंटे दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस-11.23 घंटे दरभंगा-आनंद विहार विशेष-10.29 घंटे मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष-सवा छह घंटे देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें कोलकाता राजधानी-2.40 घंटे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-4.11 घंटे सचखंड एक्सप्रेस- 7.19 घंटे हीराकुंड एक्सप्रेस-4.16 घंटे आनंद विहार- मालदा टाउन एक्सप्रेस-तीन घंटे गया सुपरफास्ट विशेष-15.15 घंटे आनंद विहार -पटना एसी सुपरफास्ट-13.27 घंटे जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस-7.40 घंटे आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस-12.25 घंटे दरभंगा-आनंद विहार विशेष- साढ़े आठ घंटे अजीत झा /देवेन्द्र/ नई दिल्ली/ईएमएस/03/दिसम्बर /2023