राज्य
03-Dec-2023
...


-कांग्रेस की हार वाले रुझानों से संतुष्ट नहीं विवेक तन्खा भोपाल,(ईएमएस)| मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी होने के कुछ समय बाद ही रुझान आने लगे| मतगणना रुझान में भाजपा 163, कांग्रेस 65 और 2 सीटों पर अन्य को आगे दिखाया गया है| इसे लेकर कांग्रेस वार रूम से बाहर आते विवेक तन्खा ने कहा कि जिस तरह के परिणाम आ रहे हैं, उनसे वो संतुष्ट नहीं हैं| यहां जीत-हार के अंतर को लेकर कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा कि प्रदेश में चुनाव के दौरान जिस तरह का माहौल था, उसके अनुरुप रुझान नहीं आए हैं| परिणामों से असंतुष्ट तन्खा ने ने कहा कि जिस तरह से रुझान आए हैं, उनसे संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता है| उन्होंने कहा कि इस पर हम आगे आकलन करेंगे| उन्होंने कहा कि अभी फाइनल रिजल्ट आना शेष है, जिसका इंतजार किया जा रहा है| इसके बाद आंकलन कर फैसला लिया जाएगा| गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना में भाजपा को अप्रत्याशित बढ़त मिली हुई है, जबकि कांग्रेस बहुत पीछे छूटती नजर आई है| दरअसल भाजपा को 163 तो कांग्रेस को 65 सीटों में बढ़त वाले रुझान आए हैं| हिदायत/03दिसंबर23