ज़रा हटके
08-Dec-2023
...


- बच्चा जन्म के 10 घंटे अंदर ही लगता है दौड़ने नई दिल्ली (ईएमएस)। आज हम आपको ऐसे ही 5 जानवरों के बारे में बताते हैं, जो सबसे ज्यादा वक्त तक अपने बच्चों को गर्भ में पालते हैं। जिराफ का साइज़ देखकर आप समझ सकते हैं कि इनके बच्चों को पूरी तरह विकसित होने में काफी वक्त लगता होगा। हालांकि शायद ही आपको ये जानकारी होगी जिराफ का जेस्टेशन पीरियड यानि गर्भ में पलने की अवधि 14 से 15 महीने होती है। हैरानी आपको ये भी जानकर होगी कि जिराफ का बच्चा जन्म के 10 घंटे अंदर ही दौड़ने लगता है, वो भी 35 मील/घंटा की रफ्तार से। जंगल में रहने वाले एक और भारी-भरकम जीव राइनोसेरॉस, जिसे आम भाषा में गेंडा भी कहते हैं, उसके बच्चे भी गर्भ में सालभर से ज्यादा वक्त बिताते हैं। एक ब्लैक राइनो के बच्चे को इस दुनिया में आने में 15-16 महीने लग जाते हैं। मादा राइनो एक बार में एक ही बच्चे को जन्म देती है, जिसका वज़न जन्म के वक्त ही 70 किलोग्राम तक हो सकता है।जो जीव सबसे ज्यादा दिनों तक गर्भ में रहते हैं, उनमें एक नाम वॉलरस का का भी है। वॉलरस अपने गर्भ में बच्चे को 15-16 महीने तक रखती है और जब इनके बच्चे जन्म लेते हैं तो उनकी आंखें खुली रहती हैं और उनके शरीर पर रोयें भी होते हैं।वो बात अलग है कि वो 18 महीने तक पूरी तरह अपनी मां पर ही निर्भर होते हैं।पानी का सबसे विशाल जीव मानी जाने वाली व्हेल मछली भी अपने बच्चे को जन्म देने से पहले 480-590 दिन यानि करीब 15-16 महीने तक गर्भ में रखती है। जन्म के करीब 10 साल तक वो अपनी मां के साथ ही रहते हैं और कई बार तो वे जीवन भर उन्हीं के साथ रह जाते हैं।हथिनी वो जीव है, जो सबसे ज्यादा देर में अपने बच्चे को जन्म देती है। हाथी के बच्चे करीब दो साल यानि 22 महीने तक अपनी मां के गर्भ में रहते हैं। उनका पालन पोषण भी झुंड में ही होता है।जन्म के वक्त हाथी के बच्चे का वज़न 120 किलोग्राम तक होता है, जबकि वे 1 मीटर यानि 3 फीट लंबे होते हैं। धरती का सबसे विशाल जीव है हाथी, ऐसे में उसके बच्चों के विकास के लिए उन्हें ज्यादा वक्त भी चाहिए होता है। सुदामा/ईएमएस 08 दिसंबर 2023