अध्यक्ष राजेश, महामंत्री अभिषेक और कोषाध्यक्ष अमित बने हरिद्वार (ईएमएस)। मां गंगा व्यापार मंडल विष्णु घाट, रामघाट हरिद्वार के द्वितीय वार्षिक चुनाव को लेकर संरक्षक मंडल की एक बैठक नितिन दुग्ध भंडार रामघाट हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुकेश त्यागी द्वारा की गयी। बैठक में व्यापारी नेता श्रवण गुप्ता एवं जिला संगठन महामंत्री डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि आने वाला समय में कॉरिडोर एवं पौंड टैक्सी आदि को लेकर सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर सकती है। संरक्षक विपिन सिखौला, डॉ. मदन मोहन पालीवाल ने कहा कि हमारे व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा शहर एवं जिला व्यापार मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है और आगे भी देते रहेंगे। बैठक में सर्व समिति से अध्यक्ष पद पर राजेश पुरी, महामंत्री पद पर अभिषेक गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर अमित गुप्ता का चुन लिया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों का व्यापारियों ने फूल, मालाओं से स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से मुकेश त्यागी, वासुदेव भटीजा, बृजेश पुरी, राजेश अरोड़ा, नागेश वर्मा, श्रवण गुप्ता, डॉ. संदीप कपूर, विपिन सिखोला, डॉ. मदन मोहन पालीवाल आदि उपस्थित रहे। (फोटो-09) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 जनवरी 2024