(जबलपुर) सुरेश पचौरी के साथ जबलपुर के आलोक चंसोरिया भाजपा में गए (०९पीआर३४जीडब्ल्यू) जबलपुर, (ईएमएस)। एक तरफ कांग्रेस नेता अलोक चंसोरिया भोपाल में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, तो दूसरी उनके जाने की खुशी में कांग्रेस ने जबलपुर में मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। जबलपुर में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी नेता ने पार्टी छोड़ी हो और पुरानी पार्टी ने उक्त नेता के जाने जश्न मनाया हो। कांग्रेस छोड़ने के अपने पैâसले पर चंसोरिया ने कहा, कांग्रेस जिन नीतियों और सिध्दांतों पर बनी थी, वो उससे भटक चुकी है। जिस वजह से उन्होंने भाजपा में शामिल होने का पैâसला किया है। गौरतलब है आलोक चंसोरिया को कांग्रेस से लोकसभा टिकिट मिला, प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण पद संभालने वाले चंसोरिया कांग्रेस में विद्वान नेताओं में गिने जाते है। पेशे से प्रोफेसर चंसोरिया लम्बे समय कांग्रेस की वैचारिक रीढ माने गये। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्य प्रदेश से निकलते ही कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सूरज पचौरी सहित बड़े कई नेताओं ने शनिवार ९ मार्च को भाजपा का दामन थाम लिया। भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, जबलपुर से आलोक चंसोरिया, भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, सुभाष यादव एवं जसपाल अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वॉइनिंग कमेटी के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा आदि उपस्थित रहे। रसल चौक में आतिशबाजी........ कांग्रेस नेता रहे अलोक चंसोरिया के भाजपा में जाने का जश्न कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में छिपे गद्दारों के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ता हर्षित और उल्लासित हैं। इसीलिए इनके जाने का कोई गम नहीं बल्कि जश्न मनाया जा रहा हैं। रसल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में सैकड़ों की तदाद में एकत्रित युवा कांग्रेसी और वरिष्ठ कांग्रेसी ने मिष्ठान्न वितरित कर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा ने कहा, जो लोग कांगे्रस में रहकर कांग्रेस के लिये गड्ढा खोदते थे, उनका जाना और खुलकर भाजपाई हो जाना फायदेमंद है। इस दौरान अनुज श्रीवास्तव, इमरान हुसैन,बादल पंजवानी,रघु तिवारी, सुमित चौहान, रिंकू बदलानी,आसिफ कुरेशी,अमित मिश्रा, आशु रजक,सुशांत सिंह, अदनान अंसारी, एजाज अंसारी, हुकुमचंद जैन, चंदू जैन, जग्गू जैन, अनिल सोनकर, सुशील जैसेले ,पूजा सिंह, राजकुमार अग्रहरि, सलमा खान, लखन श्रीवास्तव, इमरान खान, रितेश नोतनानी, नीरज पटेल आदि उपस्थित रहे। कादर खान // मोनिका // ०९ मार्च २०२४ // ०९.००