राज्य
23-Mar-2024
...


बालाघाट (ईएमएस)। लगातार चलते आ रहे कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम को लेकर अब फायनल हो गया है। देर शाम तक कांग्रेस सूची जारी हो सकती है। बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र से अंतिम समय में सम्राटसिंह सरस्वार को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार तय किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र ङ्क्षसह की तगड़ी लाबिंग के चलते अंतिम समय में पूर्व विधायक हिना कावरे के नाम को हटाकर सम्राट सरस्वार को आगे किया गया। आज शाम तक कांग्रेस की सूची आने की पूरी पूरी संभावना है।