राज्य
29-Apr-2024
...


पटना (ईएमएस)। चुनावी मौसम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों चक्की चलाती दिख रही हैं। इसमें वह अनाज पीस रही हैं। तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि मां और पत्नी घरेलू कामकाज संग- संग कर रही हैं। यह वीडियो शेयर कर मैजेस देने की कोशिश है कि लालू परिवार गांव घर से जुड़ा है। तेजस्वी यादव काफी धूप के बावजूद भी चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए पटना से बाहर जा रहे हैं। सत्तू लालू यादव व तेजस्वी यादव को काफी पसंद है। वो सत्तू की चर्चा कई बार चुनावी दौरे के दौरान भी कर चुके हैं। कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने बीजेपी के कद्दावर नेता और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह को सलाह दी थी कि वे बिहार आएं तो सत्तू पिएं। तेजस्वी ने कहा था कि अगली बार बिहार आएं तो यहां आकर वो सत्तू पिएं। सत्तू पीने से शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है। ठंडे दिमाग से वह बिहार के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ताजा वीडियो में तेजस्वी यादव की पत्नी चक्की से सत्तू तैयार करती हुई दिख रही हैं। तेजस्वी यादव द्वारा मां और पत्नी का वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने यह भी बताने की कोशिश की है कि उनका घर के अंदर की स्थिति गांव-जवार के घर से अलग नहीं है। पवन सोनी/ईएमएस 29 अप्रैल 2024