राज्य
08-Apr-2024
...


कोरबा (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले लगातार तैयारी को लेकर विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए भाजपा और कांग्रेस के टूटे हुए प्रत्याशियों को भाजपा में जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा विधानसभा के दर्री तहसील क्षेत्र में हुए होली मिलन समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह की अगुआई में 1100 से अधिक जोगी कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आदिवासी महिलाएं भाजपा में शामिल हुई। राज्यसभा सांसद और कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे व पाली-तानाखार क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा के तेज-तर्रार नेता रामदयाल उईके ने सभी लोगो को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। वहीं होली मिलन समारोह के दौरान सुश्री सरोज पांडे कहा कि, कांग्रेस पूरी तरीके से देश में खत्म हो चुकी है, बचे कुछ लोग भी अब टूट कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले लोकसभा में 11 की 11 सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा की कोरबा का विकास षड्यंत्रपूर्वक रोका गया है, खनिज और सीएसआर मद का दुरुपयोग किया जाता रहा है, वही कोरबा में प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या है। जल्द ही नई सरकार बनने पर सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की सेवा जिलेवासियों को प्रदान की जायेगी। सर्वजीत सिंह की अगुआई में 1100 से अधिक लोगो द्वारा भाजपा का दामन थामने पर सर्वजीत सिंह ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हुए और देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। 08 अप्रैल / मित्तल